पेटलावद: पेटलावद में नवागत थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने अपराधों पर अंकुश लगाने को प्राथमिकता बताया, सोशल पुलिसिंग को देंगे बढ़ावा
23 अक्टूबर को शाम 4 बजे पेटलावद पुलिस थाना के नवागत थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पेटलावद क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी साथ ही सोशल पुलिसिंग के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का प्रयास भी किया जाएगा। एवं शहर की ट्राफिक व्यवस्था को भी सुधारा जाएगा।