पेटलावद: पेटलावद पुलिस ने दो पहिया और चार पहिया वाहनों के चालान काटे, 22 चालान बनाए और ₹9700 का वसूला समन शुल्क
मंगलवार शाम 5 बजे पेटलावद पुलिस ने दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को लेकर चालानी कार्रवाई की। जानकारी देते हुए सूबेदार धर्मेंद्र पटेल ने बताया कि पेटलावद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। जिसमें कुल 22 चालान बनाए गए और 9700 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। वहीं वाहन चालकों को हिदायत दी गई।