पेटलावद: कलेक्टर के निर्देश पर बरवेट की दिव्यांग महिला को अथिति शिक्षक की नौकरी मिली
आज दिनांक 22 अक्टूबर दोपहर 3 बजे कलेक्टर के निर्देशानुसार बरबेट के दिव्यांग महिला प्रियंका पाटीदार को ग्राम कुंवारझर के शासकीय विद्यालय में अतिथि शिक्षक के रूप में नौकरी दी गई है। मीडिया के माध्यम से कलेक्टर के संज्ञान में मामला आया था की डीएडबीएड पास दिव्यांग महिला व परिवार आर्थिक रूप से संकट से जूझ रहा है।