पेटलावद: पेटलावद थाने में नवागत थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने सँभाला पदभार, स्टाफ ने किया स्वागत
मंगलवार शाम 5 बजे पेटलावद पुलिस थाना पर थाना प्रभारी के रूप में दिनेश शर्मा ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल ने आदेश जारी करते हुए श्री शर्मा को कालीदेवी थाना से पेटलावद थाने पर स्थानांतरित किया था। आज श्री शर्मा ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान पुलिस स्टाफ द्वारा थाना प्रभारी श्री शर्मा का स्वागत किया गया।