पेटलावद: डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए सावधानी बरतें, पेटलावद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने की अपील
आज दिनांक 21 अक्टूबर शाम करीब 5 बजे पेटलावद स्वास्थ्य विभाग के मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुरेश कटारा के द्वारा आमजन से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है, मच्छरों के वजह से बीमारियां बढ़ रही है। आमजन सावधानी रखें ओर अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें, मच्छरदानी का उपयोग करे।