पेटलावद: कलेक्टर के निर्देश पर तारखेड़ी ग्राम पंचायत में अतिक्रमण हटाया गया
पंचायत तारखेड़ी के ग्राम वासियों, सरपंच एवं सचिव द्वारा ग्राम - तारखेड़ी की राजस्व खसरा क्र. 670,671,672,673,675 एवं तालाब की पाल तथा रोड के आसपास अतिक्रमण एवं कचरे के ढेर की शिकायत 16 अक्टूम्बर को की गई थी जिसको लेकर आज सोमवार नायब तहसीलदार एवं राजस्व टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मंदिर के सामने गंदगी एवं अतिक्रमण हटाया गया।। उक्त कार्यवाई आज शाम 5 बजे की गई