सलूम्बर: जिला कलक्टर अवधेश मीना ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण
सलूंबर, 5 दिसंबर। जिला कलक्टर अवधेश मीना द्वारा शुक्रवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने मरीजों से सेवाओं का फीडबैक लिया और उनकी जांच रिपोर्ट देखकर किए जा रहे उपचार का संबंधित चिकित्साकर्मीयों से विस्तृत ब्यौरा प्राप्त किया।