सलूम्बर: गुरु गोवलंकर आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सम्पन्न, विकास योजनाओं में गति लाने के दिए गए निर्देश
सलूंबर, 02 दिसंबर। जिला कलक्टर परिसर स्थित वीसी कक्ष में गुरु गोवलंकर आकांक्षी ब्लॉक विकास कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. दिनेश रॉय सापेला ने की। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि सुधार, स्वच्छ पेयजल, आधारभूत संरचना और आजीविका संवर्धन से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की