राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण: सलूम्बर जिले में 10–25 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रम राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर सलूम्बर में 10 से 25 दिसंबर तक कई जागरूकता व जनकल्याणकारी कार्यक्रम होंगे। कलेक्टर अवधेश मीना की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि कार्यक्रमों की शुरुआत 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थान दिवस से होगी।