प्रतापगढ़: कोतवाली नगर पुलिस ने गायघाट अंडर पास से चोरी की बाइक के साथ दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
कोतवाली नगर पुलिस ने गायघाट अंडर पास से चोरी की बाइक संग दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर सोमवार दोपहर 12.30 बजे जेल भेज दिया। नगर कोतवाल ने बताया की आज़ाद सिंह ऐट विष्णु सरोज़ को मुखबिर की सूचना पर गायघाट अंडरपास के पास गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों ने महिला अस्पताल के सामने से बाइक चोरी की बात स्वीकार की। बरामद वाहन की पुष्टि ई-चालान एप से हुई।