प्रतापगढ़: देहात कोतवाली के भुवालपुर के पास बोलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में दो लोग हुए घायल
देहात कोतवाली के भुवालपुर के पास सोमवार दोपहर करीब 1 बजे तेज़ रफ़्तार बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दिलशाद और सूबेदार गंभीर रूप से घायल हो गए है। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।