प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में मिशन शक्ति फेस-5 की शुरुआत, पुलिस लाइन से एसपी ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया
प्रतापगढ़ पुलिस लाइन से एसपी दीपक भूकर ने मिशन शक्ति फेस-5 की हरी झंडी दिखाकर रविवार शाम करीब 4.30 बजे रैली की शुरुआत की। 200 से अधिक महिला आरक्षियों ने बाइक, स्कूटी और 8 पीआरवी वाहन सहित थानों के वाहन शहर में चलाकर मिशन शक्ति की जानकारी दी। सीओ सिटी आईपीएस प्रशांत राज हुड्डा और अन्य सीओ भी रैली में शामिल रहे।