प्रतापगढ़: देल्हूपुर के झालिया पवारपुर में दिनदहाड़े चोरी, जेवर और नकदी हुई चोरी
देल्हूपुर थाना क्षेत्र के झालिया पवारपुर गांव में रविवार दोपहर 3 बजे दिनदहाड़े चोरों ने कय्यूम लंबरदार के घर का ताला तोड़कर जेवरात व 10 हजार रुपये नकदी चोरी कर ली। चोर एक बक्शा भी उठाकर ले गए, जिसे घर से थोड़ी दूर फेंक दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।