प्रतापगढ़: विष्णुपुर गांव में पेड़ की डाल काटने को लेकर विवाद, दोनों पक्षों ने की हवाई फायरिंग
प्रतापगढ़ जिले के विष्णुपुर निवासी माजिद का पड़ोसी विपक्षी शाहबाज से जमीनी विवाद है। रविवार की शाम 6 बजे माजिद के पक्ष से नीम के पेड़ की डाल काटी जा रही थी। जिसका शाहबाज के परिवार ने विरोध किया। दोनों पक्ष आमने सामने होकर गाली गलौज करने लगे। बताते है कि दोनों तरफ से तीन राउंड हवाई फायरिंग हुई। सूचना पर 7.30 पहुंची पुलिस दोनों पक्षों से तीन लोगों को पकड़ा है।