हरिद्वार: नगर कोतवाली पुलिस ने गुंडा एक्ट में दो लोगों को जिला बदर किया, राजधानी देहरादून की सीमा पर छोड़ा
नगर कोतवाली पुलिस ने शनिवार शाम 6 बजे करीब गोंडा एक्ट के तहत दो अभियुक्तों को जिला बदर किया। भीमगोडा के गोसाई गली निवासी सौरभ सैनी और खड़खड़ी की कुंज गली निवासी विष्णु को शांतिकुंज के पास देहरादून की सीमा पर ले जाकर छोड़ गया और दोनों को चेतावनी दी गई की अगर दोनों ने समय सीमा से पहले जिले में प्रवेश किया तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।