हरिद्वार: बैरियर नंबर 6 के पास शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले आरोपी को रानीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो हुआ वायरल
बैरियर नंबर 6 के पास शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले आरोपी को रानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम वीरेंद्र है जो हाथ में शराब और सिगरेट लेकर हुडदंग मचा रहा था। आरोपी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर रानीपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसका पुलिस एक्ट में चालान कर दिया गया है।