हरिद्वार: बहादराबाद पुलिस ने शांतरशाह से 2 कथित रिकवरी एजेंटों को लोगों से अवैध वसूली करते पकड़ा
बहादराबाद पुलिस में शांतरशाह से दो कथित रिकवरी एजेंट को लोगों से अवैध वसूली करते गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक ज्वालापुर के मोहल्ला चौहानान का रहने वाला शौकीन जबकि दूसरा कनखल का रहने वाला नवनीत है। शांतरशाह पुलिस चौकी इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार ने शनिवार दोपहर 3 बजे बताया कि भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है