हरिद्वार: हरिलोक तिराहे को बंद करने के विरोध में स्थानीय लोग और पार्षद उतरे, तिराहे पर खड़े होकर जताया विरोध
हरि लोक तिराहे को बंद करने के विरोध में स्थानीय लोग और पार्षद उत्तर आए हैं। शनिवार को बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पार्षदों के साथ मिलकर हरिलोक तिराहे पर खड़े होकर विरोध जताया। लोगों ने बताया कि यहां से बड़ी संख्या में रोजाना लोगों की आवाजाही होती है। यदि पुलिस प्रशासन इसको बंद कर देता है तो लोगों को बड़ी परेशानी होगी। मांग है तिराहे को बंद न किया जाए।