हरिद्वार: हाइवे पर जबरन गाड़ियां रोककर लोगों को परेशान करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शांतिभंग में किया चालान
हाईवे पर जबरन गाड़ियां रोककर लोगों को परेशान करने वाले दो आरोपियों को शांतरशाह शाह चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के नाम शौकीन और नवनीत है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को जब काफी समझाया तो वह नहीं माने और गाड़ियां रोकने का कारण भी नहीं बता पाए। थाने लाकर दोनों का शांति भंग में चालान किया गया। भविष्य में सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी गई