हरिद्वार: नगर कोतवाली पुलिस ने मोतीचूर में रेलवे रोड से 30 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा
प्रतिबंधित क्षेत्र में शराब की तस्करी करते एक को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार दोपहर 2 बजे करीब नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि भूपतवाला के दुर्गानगर निवासी मुकेश अग्रवाल को देशी शराब के 30 टेट्रा पैक के साथ मोतीचूर में रेलवे रोड से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।