सारठ: CHC प्रभारी डॉ गुड़ाकेश कुमार ने ANM व CHO के साथ बैठक की, टीकाकरण लक्ष्य हासिल न करने पर वेतन रोकने की कार्रवाई
सारठ CHC प्रभारी डॉ गुड़ाकेश कुमार ने गुरुवार दोपहर 2 बजे सभी ANM व CHO के साथ बैठक करके जरूरी निर्देश देने की बात कही। बताया कि टीकाकरण व गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण की समीक्षा के साथ नियमित सभी हेल्थ सेंटरों को खोलने का निर्देश दिया है। टीकाकरण में त्रुटि नहीं हो, टीबी उन्मूलन के लिए बीमारी की खोज व लक्ष्य हासिल नहीं होने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की जायेगी।