कालपी: कालपी में एसीएमओ ने सीएचसी और प्राइवेट क्लिनिकों का किया निरीक्षण, एक प्राइवेट क्लीनिक को किया सील
Kalpi, Jalaun | Aug 21, 2026 शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे डीएम के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. अरविंद भूषण ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी और निजी क्लीनिकों का निरीक्षण किया। सीएचसी में ओपीडी, एक्स-रे, पैथालॉजी, दवा वितरण, टीकाकरण और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान दस्तावेज पूरे न होने पर एक निजी क्लीनिक को सील कर दिया गया हैं।