अमरिया: अमरिया के स्कूलों में वन्यजीव सप्ताह की धूम, चित्रकला में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
अमरिया से बड़ी खबर है, जहां वन्यजीव सप्ताह के तहत वन विभाग ने राजकीय इंटर कॉलेज अमरिया और प्राथमिक विद्यालय गुलड़िया भिंडारा में चित्रकला प्रतियोगिता कराई। बच्चों ने चित्रों के जरिए वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अमरिया कॉलेज में उमरा प्रथम, नैंसी द्वितीय और उमम फातिमा तृतीय रहीं। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।