Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana

तहसील परिषद में तहसीलदार साहब जी के द्वारा आश्वासन दिया गया

MORE NEWS

थाना धनघटा में नवनिर्मित आधुनिक भोजनालय का भव्य उद्घाटन, पुलिस कर्मियों को मिलेगा स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन

संतकबीरनगर, 29 जून। पुलिस कर्मियों के कल्याण एवं उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने सोमवार को थाना धनघटा परिसर में नवनिर्मित आधुनिक भोजनालय (मेस) का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक ने भोजनालय का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने रसोईघर, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था तथा खाद्यान्न की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुलिस कर्मियों को निर्धारित मीनू के अनुसार समय पर पौष्टिक, स्वच्छ एवं उच्च गुणवत्ता वाला भोजन उपलब्ध कराया जाए।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस कर्मी दिन-रात कानून व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहते हैं। ऐसे में उन्हें तनावमुक्त एवं स्वच्छ वातावरण में गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना उनकी कार्यक्षमता और मनोबल को बढ़ाने में सहायक होगा।उद्घाटन समारोह में क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र, उप जिलाधिकारी धनघटा, प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा दिलीप कुमार सिंह, थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय, पीआरओ पुलिस अधीक्षक पी.के. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पुलिस प्रशासन के इस कल्याणकारी कदम की सराहना की।

थाना धनघटा में नवनिर्मित आधुनिक भोजनालय का भव्य उद्घाटन, पुलिस कर्मियों को मिलेगा स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन संतकबीरनगर, 29 जून। पुलिस कर्मियों के कल्याण एवं उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने सोमवार को थाना धनघटा परिसर में नवनिर्मित आधुनिक भोजनालय (मेस) का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक ने भोजनालय का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने रसोईघर, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था तथा खाद्यान्न की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुलिस कर्मियों को निर्धारित मीनू के अनुसार समय पर पौष्टिक, स्वच्छ एवं उच्च गुणवत्ता वाला भोजन उपलब्ध कराया जाए।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस कर्मी दिन-रात कानून व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहते हैं। ऐसे में उन्हें तनावमुक्त एवं स्वच्छ वातावरण में गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना उनकी कार्यक्षमता और मनोबल को बढ़ाने में सहायक होगा।उद्घाटन समारोह में क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र, उप जिलाधिकारी धनघटा, प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा दिलीप कुमार सिंह, थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय, पीआरओ पुलिस अधीक्षक पी.के. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पुलिस प्रशासन के इस कल्याणकारी कदम की सराहना की।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 29, 2026

संत कबीर दास जी महाराज के जयंती पर शत शत नमन @highlight संत कबीर नगर

संत कबीर दास जी महाराज के जयंती पर शत शत नमन @highlight संत कबीर नगर

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 29, 2026

सम्राट चौधरी इस्तीफा दो 
जितने लोग सहमत हो कमेंट जरुर करें

सम्राट चौधरी इस्तीफा दो जितने लोग सहमत हो कमेंट जरुर करें

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 28, 2026

शुभम राय की अगुवाई में संतकबीरनगर में निकला भरत तिवारी के समर्थन में कैंडल मार्च

संतकबीरनगर में भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर रविवार को शुभम राय की अगुवाई में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्ण मार्च किया और भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग उठाई।

कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने कहा कि दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर आदित्य तिवारी, रजत सिंह, विकास श्रीवास्तव, कुलदीप पांडेय, विनय तिवारी, आशुतोष राय, अनीश ओझा, संदीप पाठक, बृजेश गौड़, पंकज यादव, पृथ्वी मिश्रा, मेराज खान, मुकेश चौरसिया, आलोक पाठक और आदर्श श्रीवास्तव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

मार्च के दौरान सभी ने एक स्वर में कहा कि "भरत तिवारी को न्याय दो" और न्याय मिलने तक अपनी आवाज बुलंद रखने का संकल्प लिया।

शुभम राय की अगुवाई में संतकबीरनगर में निकला भरत तिवारी के समर्थन में कैंडल मार्च संतकबीरनगर में भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर रविवार को शुभम राय की अगुवाई में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्ण मार्च किया और भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग उठाई। कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने कहा कि दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर आदित्य तिवारी, रजत सिंह, विकास श्रीवास्तव, कुलदीप पांडेय, विनय तिवारी, आशुतोष राय, अनीश ओझा, संदीप पाठक, बृजेश गौड़, पंकज यादव, पृथ्वी मिश्रा, मेराज खान, मुकेश चौरसिया, आलोक पाठक और आदर्श श्रीवास्तव सहित अनेक लोग मौजूद रहे। मार्च के दौरान सभी ने एक स्वर में कहा कि "भरत तिवारी को न्याय दो" और न्याय मिलने तक अपनी आवाज बुलंद रखने का संकल्प लिया।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 28, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

संतकबीरनगर जिले के बेलहर कला थाना क्षेत्र के ग्राम नदवारी में एक 16 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि युवती बीते कई दिनों से लापता थी, जिसकी तलाश लगातार की जा रही थी। रविवार सुबह उसका शव गांव के पास एक पेड़ के नीचे झाड़ियों में पड़ा मिला।

परिजनों ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका संतकबीरनगर जिले के बेलहर कला थाना क्षेत्र के ग्राम नदवारी में एक 16 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि युवती बीते कई दिनों से लापता थी, जिसकी तलाश लगातार की जा रही थी। रविवार सुबह उसका शव गांव के पास एक पेड़ के नीचे झाड़ियों में पड़ा मिला। परिजनों ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 28, 2026