प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर बनर्जी लाल अग्रहरि का भव्य स्वागत, सरैया बाईपास डिग्री कॉलेज से समय माता मंदिर तक पहुंचे
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर बनर्जी लाल अग्रहरि का सरैया बाईपास स्थित डिग्री कॉलेज पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
स्वागत कार्यक्रम के उपरांत बनर्जी लाल अग्रहरि सरैया बाईपास स्थित डिग्री कॉलेज से कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ समय माता मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने माता रानी का विधिवत दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर परिसर में भी समर्थकों की मौजूदगी रही।
मीडिया से बातचीत करते हुए बनर्जी लाल अग्रहरि ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के प्रति आभार व्यक्त कि