रोहित पांडेय के दिशा-निर्देश पर निकला भव्य रोड शो, बृजेश सिंह उर्फ भोला चौधरी की अगुवाई में उमड़ा जनसैलाब
संतकबीरनगर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को समाजवादी पार्टी की ओर से भव्य रोड शो निकाला गया। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं सपा नेता रोहित पांडेय के दिशा-निर्देश पर आयोजित रोड शो की अगुवाई बृजेश सिंह उर्फ भोला चौधरी ने की। इसमें बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया।
रोड शो का शुभारंभ हीरालाल डिग्री कॉलेज से हुआ। वाहनों का काफिला शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मेहदावल बाईपास पहुंचा। इस दौरान सरदार पटेल अमर रहें और राष्ट्रीय एकता जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे। जगह-जगह लोगों ने काफिले का स्वागत किया।
मेहदावल बाईपास पर कार्यकर्ताओं की ओर से जलपान शिविर लगाया गया। बृजेश सिंह उर्फ भोला चौधरी ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Oct 31, 2026