गढ़ी: परतापुर-गढ़ी में नगर निकाय चुनाव के द्वितीय चरण में मतदान जारी, सुबह 11:30 बजे तक 25.75 प्रतिशत हुआ मतदान
Garhi, Banswara | Sep 11, 2026 नगर निकाय चुनाव के द्वितीय चरण का मतदान परतापुर - गढ़ी मे शुक्रवार सुबह से जारी है। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आ दिखा। गढ़ी नगर पालिका के 25 वार्डों में सुबह 11:30 बजे तक 25 .75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही बनी हुई है। कई बूथों पर महिला और पुरुष मतदाताओं की कतारें भी देखने को मिल रही हैं।