नेशनल लोक अदालत में 1891 प्रकरणों का निराकरण किया गया, कुल राशि 42913938 रूपये का अवार्ड पारित किये गये
--
माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार आज नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला मुख्यालय टीकमगढ़ सहित तहसील निवाड़ी, जतारा एवं ओरछा न्यायालय में किया गया। जिला न्यायालय परिसर स्थित कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ए.डी.आर. भवन में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती प्रवीणा व्यास के द्वारा नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ मां सरस्वती एवं महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
नेशनल लोक अदालत के शुभारंभ समारोह में कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश श्री शमरोज खान, विशेष न्यायाधीश श्री अशरफ अली, जिला न्यायाधीश श्री राजकुमार गुप्ता, श्रीमती राजेश्वरी कुमरे, श्री कमलेश भरकुंडिया, मुख्य न्यायिक मजिस्टेट श्री आशीष कुमार केशरवानी, जिला रजिस्ट्रार श्री मुदित लटौरिया, सहित सभी न्यायाधीशगण, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सुनीता गोयल, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अनुज कुमार चंसौरिया, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष श्री अनिल त्रिपाठी, जिला अभियोजन अधिकारीगण, विद्युत विभाग के अधिकारीगण, बैंक अधिकारीगण, एलएडीसीएस के पदाधिकारीगण सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
नेशनल लोक अदालत में जिला एवं तहसील न्यायालयों में लंबित एवं प्रीलिटीगेशन प्रकरणों के निराकरण हेतु 26 न्यायिक खण्डपीठों का गठन किया गया था। उक्त खण्डपीठों में न्यायालयों में लंबित विद्युत अधिनियम के 83 प्रकरण, आपराधिक शमनीय 159 प्रकरण, चैक बाउन्स के 58 प्रकरण, क्लेम के 23 प्रकरण, पारिवारिक विवाद के 158 प्रकरण, सिविल के 24 प्रकरण, ट्रैफिक चालान के 413 प्रकरण, तथा अन्य प्रकरणों सहित न्यायालयों में लंबित कुल 998 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिनमें कुल राशि 29968558/- रूपये के अवार्ड पारित किये गये। इसके साथ ही नगर पालिकाओं के जलकर, सम्पत्ति कर, बैंक बसूली व अन्य प्री-लिटीगेशन के कुल 893 प्रकरणों का निराकरण किया गया जिनमें राशि 12945380/- रूपये की बसूली की गयी। इस प्रकार कुल 1891 प्रकरणों का निराकरण किया गया जिसमें कुल राशि 42913938/- रूपये का अवार्ड पारित किये गये। लाभांवित पक्षकारों को न्यायबृक्ष के रूप में छायादार एवं फलदार पौधे प्रदाय किये गये।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh