कुम्भराज: कुंभराज पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से धनिया गायब करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, धनिया की कीमत ₹12 लाख
Kumbhraj, Guna | Feb 18, 2026 कुंभराज मंडी से मुंबई भेजा ₹12 लाख का 283 बोरी 113 कुंटल धनिया गायब करने वाला आरोपी कमला प्रसाद वर्मा को नेपाल बॉर्डर से कुंभराज पुलिस ने 16 फरवरी को गिरफ्तार किया है। 18 फरवरी को थाना प्रभारी ने कहा, 8 मई 2024 को फरियादी नरेंद्र साहू कुंभराज ने रिपोर्ट की थी। पुलिस ने 30 मई 2024 को ट्रक मालिक देशराज यादव चालक मोहम्मद फारूक राजू को गिरफ्तार किया था।