सहजनवा: पाली ब्लॉक के जोगिया चौराहे पर ट्राइसाइकिल पलटने से घायल हुए दिव्यांग व्यक्ति को घघसरा नगर अध्यक्ष ने पहुंचाया अस्पताल
गोरखपुर के पाली ब्लॉक स्थित जोगिया चौराहे पर मंगलवार की शाम 6 बजे एक दुर्घटना हुई। एक विकलांग व्यक्ति बीहड़ गौड़ की ट्राइसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के समय वहां से गुजर रहे नगर पंचायत घघसरा के अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने तुरंत मदद का हाथ बढ़ाया।