सहजनवा: दिल्ली से आई पैरामेडिकल कॉलेज की जीएनएम छात्रा सहजनवा इलाके में एक होटल में काम करने वाले प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी
गोरखपुर के सहजनवां में एक अनोखा मामला सामने आया। दिल्ली से आई एक युवती अपने प्रेमी के साथ सीधे थाने पहुंची। युवती ने वहीं शादी करने की जिद पकड़ ली। युवक सहजनवां के एक गांव का रहने वाला है। वह स्थानीय होटल में काम करता है। युवती दिल्ली के एक नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में जीएनएम का कोर्स कर रही है। दोनों दूर के रिश्तेदार हैं।