सहजनवा: मिनवा गांव में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बकरी की हुई मौत, पहले एक वृद्ध की मौत और किशोरी का भी हाथ कटा
गोरखपुर के सहजनवा तहसील क्षेत्र के मिनवा गांव में हाईटेंशन तार से जुड़ी घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं। शनिवार को एक और घटना में छत के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक बकरी की मौत हो गई। यह इस तरह की पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इसी क्षेत्र में हाईटेंशन तार की वजह से एक वृद्ध की जान जा चुकी है। एक किशोरी भी इसकी चपेट में आई थी।