सहजनवा: खलीलाबाद से कपड़ा खरीदकर अपने घर हरपुर बुदहट लौट रहे मोपेड सवार व्यक्ति को मगहर में ट्रक ने ठोकर मारी, घायल
संतकबीरनगर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसा हुआ। मगहर चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मोपेड सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट निवासी अमरनाथ विश्वकर्मा के रूप में हुई है। रविवार की शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार अमरनाथ खलीलाबाद से कपड़ा खरीदकर अपने घर लौट रहे थे।