सहजनवा: गीडा इलाके के बरहुआ में हुए सड़क हादसे में खजनी में तैनात लेखपाल की हुई मौत, अन्य लेखपाल साथी कर रहे थे तलाश
गोरखपुर के गीडा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में खजनी तहसील में तैनात लेखपाल मुनेंद्र कैम की जान चली गई। वह रोज की तरह 19 जून की शाम करीब 7:30 बजे ड्यूटी खत्म कर तहसील से अपने किराए के कमरे की ओर निकले थे, लेकिन रात में घर नहीं पहुंचे। जब वह रात तक वापस नहीं आए और मोबाइल भी बंद मिला, तो उनके साथी लेखपालों को चिंता हुई।