सहजनवा: गीडा क्षेत्र में युवक के साथ गई बालिका 2 माह से लापता, पिता ने बेचे जाने की जताई आशंका
दो माह से घर से लापता बालिका (11) के बारे में पुलिस पता नहीं लगा सकी है। वह एक युवक संग के साथ कहीं चली गई थी। कुछ दिनों बाद युवक घर आ गया है लेकिन वह नहीं आई। पिता ने बेटी के बेचे जाने की आशंका जताई है। इसके बाद एसपी ने विवेचक को बदलकर बालिका को जल्द खोजने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, गीडा इलाके की एक 11 वर्षीय बालिका आठ अप्रैल से घर से लापता है।