14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों की स्मृति में शुक्रवार शाम 7 बजे गुरारू बाजार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम युवा शक्ति गुरारू के बैनर तले आयोजित हुआ। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने बारा गुरारू स्थित सूर्य मंदिर से स्टेशन रोड होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण तक मौन जुलूस निकाला।