ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में 36 घंटे की बारिश से गिरे गरीबों मकान
कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में लगातार 36 घंटे से हो रही बारिश के चलते सिलोडी में राजकुमार कोल, रामजी कोल और नेकराम काछी के कच्चे मकानों की दीवारें गिर गईं। दीवार गिरने से घर का सामान खराब हो गया और तीनों परिवारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। मलबे और मिट्टी के सड़क पर आ जाने से मार्ग भी बाधित हो गया।