भंडरा: मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने लापुर मैदान में तीन दिवसीय तबलीगी जमात की तैयारियों का किया निरीक्षण
मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने लोहरदगा के लापुर मैदान में 13 से 15 नवंबर तक आयोजित तीन दिवसीय रांची जॉन तबलीगी जमात कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। जिला परिषद सदस्य आदिल अजीम के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया गया। आयोजन में झारखंड के कई जिलों और पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में हिस्सा लेने की उम्मीद है।