सिमडेगा: परिसदन भवन में अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न, विधायकों ने विभिन्न विभागों को दिए निर्देश
झारखंड विधानसभा के अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति द्वारा सिमडेगा परिषदन में रविवार को 2 बजे विधान सभा में आये प्रश्नों के सरकार की ओर से दिए गए जवाब के साथ जिले के अधिकारियों की ओर से की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली गई। अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति की अध्यक्षता कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंनगाड़ी तथा खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा ने की