सिमडेगा: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ और झारोटेप ने निकाला कैंडल मार्च
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ एवं झारोटेप के द्वारा शहर में कैंडल मार्च का आयोजन किया। रविवार की शाम 5:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई ।मौके पर शिक्षकों ने कहां आतंकवाद से लड़ने के लिए शिक्षक सरकार के साथ है ,और उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना को लेकर सरकार ठोस कार्रवाई करें।