सिमडेगा: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में श्रीराम सेना अखाड़ा सलडेगा टोंगरी टोली ने कैंडल मार्च निकाला
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ रविवार की शाम 7:00 बजे श्री राम सेवा अखाड़ा सलडेगा टोंगरीटोली के द्वारा कैंडल मार्च का आयोजन किया। कैंडल मार्च में सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए और चौक में जाकर मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि दी ,मौके पर महिलाओं ने कहा कि भारत सरकार पाकिस्तान से जल्द बदला ले ताकि देश का माहौल शांत हो।