सिमडेगा: सिमडेगा के अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में जिला टोटो चालक संघ की बैठक, समस्याओं पर चर्चा
सिमडेगा अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में रविवार को दोपहर 2:00 बजे जिला टोटो चालक संघ की बैठक हुई बैठक में मजदूर नेता राजेश सिंह उपस्थित रहे ।जहां पर उन्होंने कहा कि टोटो चालकों की समस्याओं पर चर्चा की गई एव शहरी क्षेत्र में रूट एवं भाड़ा तय किया गया ।उन्होंने कहा कि संगठन के नियमों का पालन करें जो पालन नहीं करेगा उसे जुर्माना लगाते हुए संगठन से बाहर कर दी जाएगी।