सिमडेगा: सिमडेगा केरसई मार्ग पर घटतरी के पास ऑटो पलटने से कई लोग घायल, चालक की मौत
सिमडेगा केरसई मार्ग घटतरी के पास रविवार को दोपहर 3:00 बजे ऑटो पलटने से कई लोग घायल हो गए ,जबकि ऑटो चालक राहुल बड़ाईक की मौत हो गई ।मृतक की पहचान रेंगारिह नवा टोली गांव निवासी के रूप में हुई, बताया गया कि घर में शादी समारोह था और मेहमान को छोड़ने के लिए शहर आ रहा था, इसी दौरान दुर्घटना हुई जिसमें कि उसकी मौत हो गई। इधर पुलिस जांच कर रही है।