राजनांदगांव: जिले भर में चलाया गया मालवाहक पर सवारी ले जाने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान, 9 प्रकरणों में की गई कार्रवाई
राजनांदगांव जिले में पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज दीपक कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश पर जिले भर में माल वाहक वाहनों पर सवारी ले जाने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई।जिसमें मालवाहक पर सवारी ले जाने वाले कुल 9 वाहनों पर पुलिस ने मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई कर सामान शुल्क वसूल किया गया और समझाईश दी गई।