राजनांदगांव: कोतवाली थाना पुलिस ने पुराना बस स्टैंड के पास अवैध रूप से शराब रखे दो आरोपियों के विरुद्ध की कार्रवाई
राजनांदगांव के कोतवाली थाना पुलिस ने पुराना बस स्टैंड के पास मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दो आरोपियों पर कार्रवाई की है।जहां आरोपियों के कब्जे से पुलिस द्वारा 84 पौवा देशी शराब बरामद कर,आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।