राजनांदगांव: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कृषि उपज मंडी बसंतपुर स्थित स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष का किया निरीक्षण
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रीना बाबासाहेब कंगाले ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत 4 जून को होने वाले मतगणना को लेकर कृषि उपज मंडी बसंतपुर स्थित स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया।इस दौरान अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निलेश कुमार महादेव शिरसागर,कलेक्टर और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे,इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।