राजनांदगांव: चिन्हाकित ब्लैक स्पॉट अंजोरा बाईपास,टेडेसरा और अन्य क्षेत्र का यातायात पुलिस द्वारा किया गया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में राजनांदगांव जिले के सड़क दुर्घटनाओं में चिन्हांकित ब्लॉक स्पॉटों का यातायात पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।इस दौरान शहर के अंजोरा बाईपास,टेडेसरा और अन्य क्षेत्रों में ब्लैक स्पॉट स्थल का निरीक्षण कर रोड मार्किंग,हाई मास्क लाइट,स्टॉपर और अन्य चीजों को लेकर व्यवस्था देखी गई।