राजनांदगांव: बसंतपुर थाना पुलिस ने सिंगदई मोहारा रोड के पास अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए रखें एक व्यक्ति पर की कार्रवाई
राजनांदगांव के बसंतपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सिंगदई मोहारा रोड के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।जिसके पास से अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए रखे 16 पौवा देशी शराब पुलिस द्वारा बरामद कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (1) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।