सोरांव: नबावगंज थाना क्षेत्र के कुरेशर घाट पर गहरे पानी में गई अनीता यादव का मिला शव, मचा कोहराम
नवाबगंज थाना क्षेत्र के कुरेशर गंगा घाट पर सोमवार को नवमी पर्व के दौरान गंगा में दो लोग गहरे पानी में डूब गए थे। वहीं अनीता यादव का शव चौथे दिन बरामद हुआ। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने तलाश अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला। इससे पहले हादसे में डूबे सुरेश केसरवानी का शव घटना के दूसरे दिन ही बरामद हो गया था। दोनों की मौत से परिजनों में शोक का माहौल है।