राजपुर: धान खरीदी के मामले में तहसीलदार प्रतीक जायसवाल का बयान आया सामने
धान खरीदी का सीजन शुरू होने से पहले ही अवैध धान के भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजपुर तहसीलदार, मंडी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने नवकी मोड़ के पास घेराबंदी कर एक ट्रक को पकड़ा। जांच के दौरान ट्रक में 780 बोरा धान लोड मिला, जिसके परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मौके पर नहीं मिले। इसके बाद टीम ने क